आदिवासी महिला के साथ दुराचार, ट्रक चालक गिरफ्तार

Misconduct with tribal woman, truck driver arrested
आदिवासी महिला के साथ दुराचार, ट्रक चालक गिरफ्तार
कार्रवाई आदिवासी महिला के साथ दुराचार, ट्रक चालक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अहेरी (गड़चिरोली) । एक आदिवासी महिला के साथ दुराचार करने के मामले में अहेरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले में पहुंचकर दुराचारी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम कांकेर जिले के बुरसातकल निवासी संतलाल जयराम कोठारी (31) है। स्थानीय न्यायालय ने आरोपी को 6 अक्टूबर तक पुलिस की हिरासत में रखने के निर्देश दिए हंै। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, गत 29 सितंबर की दोपहर पीड़ित आदिवासी महिला एटापल्ली की एक बैंक से निराधार योजना के पैसे निकालकर अहेरी की ओर लौट रही थी। इस दौरान आरोपी संतलाल कोठारी ने अपना ट्रक रोककर पीड़ित महिला को अहेरी तक छोड़ने की बात कही। वाहन चालक संतलाल की बात में आकर पीड़ित महिला ट्रक में बैठ गयी। लेकिन इसी मौके का लाभ उठाते हुए आरोपी संतलाल ने महिला के साथ दुराचार किया। घटना के दिन ही पीड़िता ने अहेरी पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच आरोपी का नाम पता चलने पर अहेरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य के बुरसातकल गांव में पहुंचकर आरोपी संतलाल को गिरफ्तार किया। दो दिन पूर्व रविवार को पुलिस टीम आरोपी को लेकर अहेरी पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। अहेरी के स्थानीय न्यायालय ने आरोपी संतलाल को 6 अक्टूबर तक पुलिस की हिरासत में रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच अहेरी की पुलिस उपनिरीक्षक आरती नरोटे कर रहीं हैं। 
 

 

Created On :   6 Oct 2022 3:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story