- Home
- /
- नागपुर में जारी रहेगी मध्यम बारिश...
नागपुर में जारी रहेगी मध्यम बारिश की झड़ी
By - Anita Peddulwar |18 July 2022 12:42 AM GMT
सावन की फुहार नागपुर में जारी रहेगी मध्यम बारिश की झड़ी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में हल्की व मध्यम बारिश की झड़ी जारी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मूसलाधार बारिश नहीं होगी। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर हल्की बारिश हुई। बीच-बीच में हल्की धूप खिली। रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप खिलेगी। गरज-चमक के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल मौसम का रेड अलर्ट नहीं है। 18 जुलाई को ऑरेंज व 19 जुलाई को मौसम का येलो अलर्ट है। बारिश की तीव्रता कम होने से नागपुर में जलजमाव की स्थिति नहीं है।
Created On :   18 July 2022 6:09 AM GMT
Next Story