जनता को गुमराह कर देश को संकट में धकेल रही मोदी सरकार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में अदानी घोटाले संबंध में सवाल पूछे तथा जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग की थी, इसलिए मोदी सरकार ने राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए षड़यंत्र के तहत यह कार्रवाई की है, ऐसा आरोप लगाते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि मोदी सरकार यह जनता को गुमराह कर देश को संकट में धकेल रही हंै।
शुक्रवार को दोपहर में आयोजित पत्र परिषद में अतुल लाेंढे ने आगे कहा कि जनता के मुद्दों को छोड़कर मोदी सरकार लोगों को गुमराह कर रही हंै। लोकशाही, संविधान व देश बचाने के लिए यह लड़ाई है और कांग्रेस यह लड़ाई जनता के दरबार में जीतेगी। इस समय पत्र परिषद में अतुल लोंढे के साथ सांसद बालू धानोरकर, विधायक सुभाष धोटे, पूर्व विधायक वारजुरकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले, शहर अध्यक्ष रामू तिवारी, विनोद दत्तात्रेय, दिवाकर कुमरे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि अदानी उद्योग समूह के शेल कंपनियों के 20 हजार करोड़ रुपए किसके है।
Created On :   1 April 2023 6:12 PM IST











