मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, किशोर घर से भाग गया

Mother refuses to play games on mobile, teenager runs away from home
मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, किशोर घर से भाग गया
मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, किशोर घर से भाग गया

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मोबाइल में गेम खेलने को लेकर माता-पिता की फटकार से आहत किशोर घर से भाग गया। चौबीस घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। जरीपटका थाने में हाईकोर्ट के दिशा निर्देश के तहत अपरहण की श्रेणी में प्रकरण दर्ज िकया गया है। 16 वर्षीय किशोर जरीपटका थाना क्षेत्र निवासी है। वह कक्षा दसवीं का विद्यार्थी है। उसके माता-पिता निजी काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान घर में रहने से उसे मोबाइल में गेम खेलने का चस्का लगा। वह अपनी मां के मोबाइल में गेम खेलने लगा था।

 वर्तमान में वह खुद के लिए मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था। हालांकि माता-पिता ने उसे मोबाइल लेने के लिए मना किया था। इसके बाद भी वह मां के मोबाइल में गेम खेलते रहता था। इसे लेकर दो दिन पहले मां ने उसे फटकार लगाई। इससे आहत होकर कशोर घर से भाग गया। खोजबीन के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मला, तो संबंधित थाने में सूचना दी गई।  ।किशोर की मां ने बताया कि, बस्ती के कुछ लोगों ने उसे साइकिल से घर के पास देखा है। संदेह है कि, किशोर अपने किसी िमत्र के घर में है। जांच जारी है। 


 

Created On :   20 Oct 2020 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story