रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन

Movement against LPG price hike
रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन
रास्ते पर उतरीं महिलाएं रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर।  चंद्रपुर जिला राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की ओर से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस में की गई मूल्यवृद्धि के खिलाफ  जनता कालेज चौक पर आंदोलन कर विरोध किया गया।  अब केंद्र सरकार ने होली जैसे त्योहार के पूर्व एक और झटका दिया है। इसलिए सिलेंडर की मूल्य वृद्धि कम न करने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी महिला जिलाध्यक्ष बेबी उइके,  उपाध्यक्ष वंदना आवले, पूजा शेरकी, सरस्वती गावंड आिद ने दी।

चूल्हे बांटकर कांग्रेस ने किया विरोध 
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने से पहले ही महंगाई की मार से जूझ रहे सामान्य नगारिकों की कमर टूट रही है। इस मूल्य वृद्धि के खिलाफ चंद्रपुर महिला कांग्रेस की ओर से जिलाधीश कार्यालय के सामने गुरुवार को निषेध आंदोलन किया गया। कांग्रेस की ओर से महिलाओं ने पहले चूल्हे पर रोटी बनायी और बाद चूल्हा बांटकर सरकार का निषेध किया।  आंदोलन के बाद जिलाधीश के माध्यम से एक निवेदन भेजकर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की है।  
 

Created On :   3 March 2023 12:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story