नागपुर के हुड़केश्वर में हत्या : आरोपी वर्धा से 4 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दोस्त के अंदर जाने के बाद शौचालय की कुंडी बाहर से बंद करने का मामला इतना तूल पकड़ा कि एक युवक की जान चली गई। मृतक का नाम शुभम था। आरोप है कि दोस्तों ने ही चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में युवक ने इलाज के दौरान 26 अगस्त को दम तोड़ दिया।
हुड़केश्वर पुलिस ने हत्या के आरोप में चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें दर्शन हरिभाऊ फुंडे गणेशनगर, वर्धा, कोहिनूर संजय उके इंदिरानगर, वर्धा, विशाल नारायण मोहुर्ले सालोड, हीरापुर, वर्धा अनिकेत ऊर्फ अनूप ढाले समतानगर, वर्धा निवासी शामिल हैं। ये सभी बुटीबोरी स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना के दिन शुभम गणवीर (21) को उसके दोस्त अक्षय मेंढे ने अस्पताल में भर्ती कराया था। चारों आरोपियों को हुड़केश्वर पुलिस ने वर्धा से गिरफ्तार किया था। इनको गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 2 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
Created On :   28 Aug 2020 11:52 AM IST