नाग नदी पुनर्जीवन प्रकल्प के दूसरे चरण में फ्रांस का सहयोग

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नाग नदी पुनर्जीवन प्रकल्प के दूसरे चरण में फ्रांस का सहयोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फ्रांस के भारतीय राजदूत इमैन्यूएल लीनेन मंगलवार को मनपा पहुंचे। आयुक्त राधाकृष्णन बी. के साथ नाग नदी पुनर्जीवन प्रकल्प पर चर्चा हुई। प्रकल्प के दूसरे चरण में सहयोग देने का आश्वस्त किया। चर्चा में काउंसिल जनरल ऑफ फ्रांस इन मुंबई सोनिया बार्बी सहभागी रहीं। स्मार्ट सिटी की सीईओ भुवनेश्वरी एस. ने तुलसी का पौधा देकर उनका स्वागत किया। बैठक में मनपा आयुक्त ने शहर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के बीच से बहने वाली नाग नदी शहर का वैभव है। नदी पुनर्जीवित करने की मनपा ने पहल की है।

 केंद्र सरकार और जापान की वित्तीय संस्था जीका ने यह जिम्मेदारी ली है। इस प्रकल्प पर 2117.71 करोड़ रुपए खर्च अपेक्षित है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नागपुर महानगरपालिका की क्रमश: 60:25:15 प्रतिशत भागीदारी है। केंद्र सरकार 1323.51 करोड़, राज्य सरकार 496.38 करोड़ और मनपा 297.82 करोड़ रुपए खर्च निर्वहन करेगी। शहर में 650 एमएलडी जलापूर्ति होती है। इसमें से 530 एमएलडी पानी सीवरेज में परिवर्तित होकर नदी में छोड़ा जाता है। 350 से 360 एमएलडी पानी पर प्रक्रिया की जाती है।

नाग नदी होगी प्रदूषण मुक्त
नाग नदी को प्रदूषणमुक्त करने का काम दूसरे चरण में किया जाएगा। इस कार्य में फ्रांस डी डेवलपमेंट का भारी सहयोग अपेक्षित है। शहर में प्रतिदिन कचरा अलग-अलग किया जाता है। इसमें से प्लॉस्टिक अलग निकालकर कचरे पर प्रक्रिया करने वाला प्रकल्प लगाया जाएगा। प्लॉस्टिक कचरे के निपटारे में फ्रांस के तकनीकी सहयोग की अावश्यकता है। पर्यावरण रक्षण की दृष्टि से एजेंस फ्रांस डी डेवलपमेंट से आर्थिक तथा तकनीकी सहयोग की आयुक्त ने अपील की। इमैन्यूएल लीनेन ने नाग नदी पुनर्जीवन प्रकल्प में रुचि दिखाई। शहर में एएफडी के अनेक प्रकल्प चल रहे हैं। इन प्रकल्पों में भी सहयोग करने का आवश्वस्त किया। प्लॉस्टिक कचरे के प्रबंधन में आवश्यक सहयोग करने का वादा किया।

 बैठक से पहले एजेंस फ्रांस डी डेवलपमेंट के रीजनल डायरेक्टर फॉर साउथ एशिया जैकी एम्प्रो, कंट्री डायरेक्टर फॉर इंडिया ब्रूनो बोल ने अंबाझरी तथा विविध भागों में नाग नदी का मुआयना किया। नाग नदी पुनर्जीवन प्रकल्प के तकनीकी सलाहकार मोहम्मद इसराइल ने प्रकल्प की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अधीक्षक अभियंता श्वेता बैनर्जी, एनएसएससीडीसीएल के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश मोरोने, महाप्रबंधक राजेश दुफारे, डॉ. प्रणिता उमरेडकर, स्मार्ट सिटी के डॉ. पराग अरमल, डॉ. संदीप नारनवरे, डॉ. मानव बड़गे आदि उपस्थित थे।

Created On :   10 Feb 2021 6:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story