नगालैंड : जिलिआंग का इस्तीफा, राज्यपाल ने नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया

Nagaland: Governor appointed Neiphiu Rio as Chief Minister
नगालैंड : जिलिआंग का इस्तीफा, राज्यपाल ने नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया
नगालैंड : जिलिआंग का इस्तीफा, राज्यपाल ने नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया
हाईलाइट
  • NDPP सूत्रों ने बताया कि संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेफ्यू रियो इसी सप्ताह 8 मार्च (गुरूवार) को शपथ लेंगे।
  • नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने NDPP के वरिष्ठ नेता नेफ्यू रियो को मंगलवार शाम नगालैंड का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के खंड (1) के तहत राज्यपाल पीबी आचार्य ने उनकी नियुक्ति की।

डिजिटल डेस्क, कोहिमा। नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने NDPP के वरिष्ठ नेता नेफ्यू रियो को मंगलवार शाम नगालैंड का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। NDPP सूत्रों ने बताया कि संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेफ्यू रियो इसी सप्ताह 8 मार्च (गुरूवार) को शपथ लेंगे। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के खंड (1) के तहत राज्यपाल पीबी आचार्य ने उनकी नियुक्ति की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह 16 मार्च को या इससे पहले सदन में अपना बहुमत साबित कर दें। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें रियो के समर्थन में BJP के12 विधायकों, NDPP के18 विधायकों, एक JDU और एक निर्दलीय विधायक के पत्र मिले हैं।

गृह मंत्रालय समेत 6 पद BJP की झोली में
गवर्नर ने 8 मार्च को 11.30 बजे खौचीजेई के एक स्थानीय ग्राउंड में शपथ ग्रहण करने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने BJP के महासचिव अरूण सिंह और BJP के प्रदेश अध्यक्ष विसासोली लहोनगु के साथ आज राज्यपाल से मिलकर रियो का समर्थन करने वाला पत्र उन्हें दिया था, जिसपर BJP के12 विधायकों के हस्ताक्षर थे। BJP के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एम चुबा ने बताया कि BJP को गृह मंत्रालय के साथ ही मंत्रिमंडल में छह पद मिलेंगे। BJP नेताओं ने राज्यपाल को सूचित किया कि वाई पट्टन को विधानसभा में BJP के विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के उपमुख्यमंत्री भी होंगे। 

टी आर जिलिआंग का इस्तीफा
नगालैंड विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ NPF ने 26 सीटें जीती हैं। वहीं NDPP-BJP गठबंधन ने 30 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। वहीं टी आर जिलिआंग ने आज राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया। राज्यपाल ने उनसे वैकल्पिक इंतजाम होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। बता दें कि नगालैंड में साथ नहीं देने की हालत में NPF ने मणिपुर में BJP की अगुवाई वाली सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी थी।
 

Created On :   6 March 2018 4:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story