- कोलकाता अग्निकांड: MP सीएम शिवराज सिंह ने जताई संवेदना
- कोलकाता अग्निकांड: मरने वालों के परिजनों कोे दो-दो लाख के मुआवजे का पीएम मोदी ने किया ऐलान
- आज असम के CM सर्बानंद सोनोवाल माजुली विधानसभा से अपना नॉमिनेशन भरेंगे
- आज दिल्ली विधानसभा में 'आप' सरकार पेश करेगी बजट
- आज भारत-बांग्लादेश के बीच बने 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
नागपुर : भानखेड़ा बना नया हॉटस्पॉट, नागपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 583

डिजिटल डेस्क, नागपुर । कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 24 और मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही नागपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 583 हो गई है। मंगलवार को पॉजिटिव आए 24 नमूनों में 8 की जांच मेडिकल, 14 की मेयो और 2 की नीरी के लैब में हुई है। मेयो लैब में जांचे गए नमूने पांचपावली में क्वारेंटाइन और वहां भर्ती संदिग्धों के हैं। मेडिकल में जांचे गए नमूने वीएनआईटी में क्वारेंटाइन लोगों के हैं। नीरी में एमएलए हॉस्टल, वनामति और रविभवन से 100 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। नए मरीजों में 9 भानखेड़ा, 3 टिमकी, 2 लोकमान्य नगर हिंगना, 2 नाईक तालाब, 2 मोमिनपुरा, 1 हंसापुरी, एक बजाज नगर, एक गुमगांव, एक मरीज कोंढाली का है।
दो मनपाकर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। बजाज नगर से पॉजिटिव आया नमूना न्यूरॉन अस्पताल की नर्स का है। नीरी में पॉजिटिव आए मरीज गुमगांव और कोंढाली के हैं। उधर, शहर के नए इलाकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भानखेड़ा कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन रहा है। यहां से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हो चुकी है। शहर में फिलहाल 32 प्रतिबंधित क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) हैं। इनमें से 5 में मरीजों की संख्या 10 से ज्यादा हो चुकी है। शहर के बाहर हिंगना में भी मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है। इसके अलावा नाईक तालाब बांग्लादेश बस्ती में 39, गड्डीगोदाम में 22, टिमकी में 13 मरीज हैं।
हॉस्टल में साथ रहने वाले क्वारेंटाइन
न्यूरॉन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रमोद गिरि ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके निकट संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंेटाइन किया गया था और सभी की कोरोना जांच कराई गई। उनमें एक नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नर्स जिस हॉस्टल में रहती थी, वहां रहने वालों को भी क्वारेंटाइन किया गया है।
नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा व्यक्ति पॉजिटिव
25 मई को मुंबई से विमान से नागपुर पहुंचा 27 वर्षीय व्यक्ति चंद्रपुर के राजुरा पहुंचने पर पॉजिटिव पाया गया है। मनपा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज राजुरा में क्वारेंटाइन था। 30 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय जिलाधिकारी ने इसकी सूचना नागपुर एयरपोर्ट को दी। अब मनपा फ्लाइट में उसके आसपास बैठे लोगों की सूची तैयार कर उन्हें क्वारेंटाइन करने की तैयारी में है। इंडिगो को भी संबंधित विमान को सैनिटाइज करने और कर्मचारियों को क्वारेंटाइन करने की सलाह दी गई है। उधर, विमानतल के वरिष्ठ निदेशक एमए आबिद ने कहा कि उड़ानें शुरू होने के बाद से नियमानुसार सावधानी बरती जा रही है।
9 मरीज स्वस्थ होकर लौटे
मेडिकल से 8 और मेयो से 1 मरीज डिस्चार्ज किया गया है। इनमें लक्ष्मीनगर के 4, टिमकी के 2, मोमिनपुरा के एक, गड्डीगोदाम का एक मरीज शामिल है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।