बिशप पीसी सिंह नागपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार

nagpur:  bishop PC Singh arrested from Nagpur airport
बिशप पीसी सिंह नागपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार
कार्रवाई बिशप पीसी सिंह नागपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। ट्रस्ट के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग करने के आरोप में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जबलपुर पुलिस की आर्थिक विंग ने एक बिशप को गिरफ्तार किया है। उसे जलबपुर ले जाया गया है। आरोपी बिशप प्रेमचंद्र सिंह (पीसी सिंह) है। मूलत: बिहार के समस्तीपुर निवासी है। 

48 बैंक खातों की भी जांच-पड़ताल की जा रही : पीसी सिंह पर आरोप है कि, ट्रस्ट के अधीनस्थ स्कूलों का पैसा उसने धार्मिक कार्यों और निजी तौर पर खर्च किया। बिशप पर धर्मांतरण कराने का भी आरोप है। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। आदेश के चलते जबलपुर पुलिस की आर्थिक विंग के अधिकारियों ने बिशप पीसी सिंह के घर और दफ्तरों पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान 1.65 करोड़ रुपए नकद पुलिस के हाथ लगे थे। 18 हजार 352 अमेरिकन डॉलर, 118 पाउंड, 17 चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी िमले थे। बिशप के 9 आलीशान वाहन भी पुलिस को मिले हैं। रिश्तेदारों सहित 48 बैंक खातों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

सीआईएसएफ ने लिया था हिरासत में : बिशप जर्मनी गया हुआ था। उसके खिलाफ सर्कुलर जारी हुआ था। जर्मनी से लौटते ही सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में ले लिया और जबुलपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सोमवार को सुबह जबलपुर पुलिस नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची और उसे गिरफ्तार जबलपुर ले गई। 

डी. कंपनी से संबंध होने की आशंका : पीसी सिंह पर डी. कंपनी से संबंध होने का पुलिस काे शक है। दाउद के करीबी मित्रों की मदद से उसने मुंबई के जिमखाना का सौदा किया था। इसकी भी जांच-पड़ताल की जा रही है।
 
 


 

Created On :   13 Sep 2022 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story