- Home
- /
- नागपुर के व्यवसायी को अमेरिका की...
नागपुर के व्यवसायी को अमेरिका की कोर्ट में सजा
By - Anita Peddulwar |11 July 2020 2:21 AM GMT
नागपुर के व्यवसायी को अमेरिका की कोर्ट में सजा
डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुर के एक व्यक्ति को अमेरिका में सजा हुई है। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने का उसको दोषी पाया गया है। कोर्ट ने तीन वर्ष की सजा के साथ ही 75 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जितेंद्र उर्फ जीतू हरीश बेलानी 40 नामक व्यापारी जरीपटका क्षेत्र का निवासी है। सूत्रों के अनुसार जीतू प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करता था। अमेरिका सहित कई अन्य देशों में वह इन दवाओं की ऑनलाइन बुकिंग करता था। अमेरिका में तस्करी और मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था। इस बीच 3 जून 2019 को जीतू अमेरिका पुलिस के हाथ लगा। तब से वह वहीं पर है। जीतू ने खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार किया है। उसे तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 75 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Created On :   11 July 2020 7:50 AM GMT
Next Story