नागपुर : हवाओं का रुख बदलने से तापमान बढ़ा

Nagpur: Changing winds, raising temperature
नागपुर : हवाओं का रुख बदलने से तापमान बढ़ा
नागपुर : हवाओं का रुख बदलने से तापमान बढ़ा

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। नागपुर और विदर्भ में पश्चिमी विच्छोभ का फिलहाल असर होता नहीं दिखाई पड़ रहा है, यही वजह है कि पारा 12 डिग्री सेल्सियस से खिसककर 14 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इसका प्रमुख कारण हवाओं का रुख बदलना बताया जा रहा है। वर्तमान में हवाएं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी होने की वजह से तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़त दिखाई पड़ रही है। पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

बारिश का अनुमान
एक ओर धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर  विदर्भ में हवाओं के रुक-रुककर आने की वजह से कुछ स्थानों पर बिना मौसम हल्की बारिश का अनुमान है।

तापमान
बुधवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

Created On :   10 Dec 2020 6:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story