नागपुर शहर कांग्रेस को झटका , नीतीश ग्वालबंसी भाजपा में हुए शामिल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नाराज चल रहे हैं पूर्व पार्षद नागपुर शहर कांग्रेस को झटका , नीतीश ग्वालबंसी भाजपा में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर असंतोष रविवार को राजनीतिक हलचल मचा गया। कांग्रेस के शहर महासचिव व प्रभाग 10 से नगरसेवक रहे नीतीश ग्वालबंसी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश लिया है। दावा किया जा रहा है कि ग्वालबंसी के समर्थक व सहयोगी 4 से 5 पूर्व नगरसेवक जल्द ही कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं। इनमें से 2 से 3 पूर्व नगरसेवक पश्चिम नागपुर िवधानसभा क्षेत्र से हैं। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक चुने गए हैं। नीतीश ग्वालबंसी को उनके सबसे करीबी सहयोगियों में गिना जाता रहा है। कांग्रेस सहित अन्य दल मनपा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में नीतीश के पार्टी छोड़ने को लेकर कांग्रेस में हलचल मची है। हालांकि नीतीश ने कांग्रेस में किसी को लेकर असंताेष नहीं जताया है। उन्होंने कहा है कि वे भाजपा व भाजपा के स्थानीय नेताओं की विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश ले रहे हैं।

दोपहर में अचानक इस्तीफा : नीतीश ग्वालबंसी के बारे में पिछले कुछ समय से सुना जा रहा था कि वे कांग्रेस की गुटबाजी से परेशान हैं। दोपहर में करीब 12 बजे उन्होंने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे को इस्तीफा पत्र भेजा। दो पंक्ति में उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कुछ देर बाद भाजपा के कुछ पदाधिकारियों के साथ वे वर्धा मार्ग स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के आवास पर पहुंचे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी शहर में ही थे। वे भी गडकरी के अावास पर पहुंचे। दोपहर करीब 4 बजे उन्होंने भाजपा में प्रवेश लिया। गडकरी, फडणवीस के अलावा भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व महापौर संदीप जोशी, पूर्व विधायक सुधाकर देशमुख, भाजपा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष विनोद कन्हेरे उपस्थित थे। 

घर लौटा हूं : किसी से नाराज नहीं हूं। मेरी घर वापसी हुई है। राजनीतिक क्षेत्र में मैंने भाजपा कार्यकर्ता के ताैर पर ही कार्य करना शुरू किया था। नितीन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस ने सर्व समावेशक विकास की राजनीति का नया आदर्श रखा है। मेरा प्रयास यही रहेगा कि भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर विकास की राजनीति में योगदान दे पाऊं। कांग्रेस में भी मुझे सम्मान मिला था।  - नीतीश ग्वालबंसी

संपर्क में हैं जनप्रतिनिधि : भाजपा में प्रवेश के लिए कई जनप्रतिनिधि संपर्क में है। विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद भाजपा के प्रति मतदाता ही नहीं, जनप्रतिनिधियों का भी विश्वास बढ़ा है। नीतीश जैसे युवा कार्यकर्ताओं का पश्चिम नागपुर में भाजपा काे लाभ मिलेगा।  सुधाकर देशमुख, पूर्व विधायक

पश्चिम नागपुर में रहा है दबदबा : पश्चिम नागपुर क्षेत्र की राजनीति में ग्वालबंसी परिवार का दबदबा रहा है। परिवार के 3 से 4 सदस्य एक साथ नगरसेवक रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सभी प्रमुख दलों के प्रमुख नेताओं से ग्वालबंसी परिवार के जनप्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों से अच्छे संबंध रहे हैं। वकालत की पढ़ाई कर चुके नीतीश की राजनीतिक शुरुआत भाजपा से ही हुई थी। वर्ष 2000 के दौरान वे बोरगांव भाजपा मंडल के महामंत्री थे। 2007 में राकांपा की टिकट पर मनपा चुनाव जीते थे। उन्होंने पश्चिम नागपुर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। 2017 में कांग्रेस की टिकट पर मनपा चुनाव जीता था। 

Created On :   28 March 2022 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story