नागपुर मंडल ने किसान रेल से भेजा 394 टन संतरा

Nagpur Division sent 394 tonnes of oranges by Kisan Rail
नागपुर मंडल ने किसान रेल से भेजा 394 टन संतरा
निर्यात नागपुर मंडल ने किसान रेल से भेजा 394 टन संतरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  20 अक्टूबर से शुरू किसान रेल के जरिए मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा कुल 394 टन संतरा दिल्ली व कोलकाता भेजा गया है। संतरे के इस परिवहन से रेलवे को 12 लाख 58 हजार 99 रुपए की आय हुई है, जबकि किसानों को रेल भाड़े में 50 फीसदी छूट, दी गई, जिससे करीब  5.80 लाख रुपए का फायदा हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक ऋचा खरे के मार्गदर्शन और टीम बीडीयू (बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट) के प्रयास से 20 अक्टूबर को 163 टन संतरा नागपुर मंडल गोधनी (नागपुर) से आदर्श नगर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इससे 4 लाख 74 हजार 211 रुपए की आय हुईई।

24 अक्टूबर को दूसरी ट्रिप किसान रेल स्पेशल ट्रेन वरुड़ ऑरेंज सिटी से शालीमार के लिए रवाना हुई, जिसमें 231 टन संतरा भेजा गया। इससे रेलवे ने 7 लाख 83 हजार 888 रुपए की आय अर्जित की। यह किसान रेल स्पेशल गोधनी (नागपुर) से आदर्श नगर दिल्ली तक प्रत्येक बुधवार को व वरुड़ ऑरेंज सिटी से शालीमार (कोलकाता) तक  प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।  इस किसान रेल से काटोल, नरखेड़, वरुड़ और मध्य प्रदेश के पांढुर्ना के संतरा उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा।

 

 

Created On :   29 Oct 2021 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story