नागपुर डबल-डेकर फ्लाईओवर का पूरे देश में हो रहा अनुकरण

Nagpur double-decker flyover is being emulated across the country
नागपुर डबल-डेकर फ्लाईओवर का पूरे देश में हो रहा अनुकरण
नितीन गडकरी ने कहा नागपुर डबल-डेकर फ्लाईओवर का पूरे देश में हो रहा अनुकरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर । केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि नागपुर में बने डबल-डेकर फ्लाईआेवर का अनुकरण पूरे देश में हो रहा है। एक ही पिलर पर फ्लाईआेवर व मेट्रो होने से खर्च में कमी आई है। महामेट्रो व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मिलकर काम करने से काम भी गुणवत्तापूर्ण हुआ है। ऐसा ही फ्लाईआेवर पुणे में भी बनेगा। एशिया के सबसे लंबे व सबसे ज्यादा मेट्रो स्टॉप वाले प्रकल्प में नागपुर मेट्रो रेल प्रकल्प के डबल-डेकर फ्लाईआेवर आैर छत्रपति चौक, जय प्रकाश नगर व उज्ज्वल नगर मेट्रो स्टेशन का नाम एशिया व इंडिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।  केंद्रीय मंत्री गडकरी की प्रमुख उपस्थिति में एशिया आैर इंडिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड संस्था द्वारा यह पुरस्कार एयरपोर्ट साउथ मेट्रो स्टेशन (कंवेंशन हॉल) में हुए कार्यक्रम में महामेट्रो को दिया गया।

एशिया और इंडिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम : केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि फ्लाईआेवर के निर्माण में दो पिलर के बीच की जगह पर मलेशियन तकनीकी का इस्तेमाल कर 120 मीटर करने से खर्च में कमी आई है। कामठी रोड पर फ्लाईआेवर का निर्माण कार्य 88 फीसदी हुआ है। यहां प्रीकॉस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है। दो महीने मेंे इसका उद्घाटन होगा। पारडी मेट्रो लाइन शुरू होने पर मेट्रो की आखिरी मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार होकर यात्रियों की संख्या एक लाख पार होने का विश्वास गडकरी द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महामेट्रो के मुख्य व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. ब्रिजेश दीक्षित, एनएचएआई के प्रादेशिक अधिकारी राजीव अग्रवाल इंडिया आैर एशिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आभार महामेट्रो के   संचालक (प्लानिंग) अनिल कोकाटे ने माना।

80 करोड़ रुपए का भूमिगत मार्ग : गडकरी ने कहा कि केंद्रीय सड़क निधि से सोमलवाड़ा से मनीष नगर तक 34 करोड़ का भूमिगत मार्ग आैर  माहेश्वरी भवन से फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन यह 80 करोड़ का भूमिगत मार्ग का काम महामेट्रो को दिया गया है। इसके अलावा  ब्रॉडगेज मेट्रो प्रकल्प व शहर के  आरयूबी, आरओबी का काम मेट्रो कर रही है। डॉ. ब्रिजेश दीक्षित ने कहा कि मेट्रो में 66 हजार यात्री हर दिन सफर करते हैं। इसे दो लाख तक ले जाने का लक्ष्य है।

Created On :   11 July 2022 8:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story