एसटी के 16 कर्मचारी बर्खास्त

nagpur in 16 ST employees sacked
एसटी के 16 कर्मचारी बर्खास्त
नागपुुर एसटी के 16 कर्मचारी बर्खास्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आंदोलनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को जारी रखते हुए एसटी प्रशासन ने 16 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इस प्रकार अब तक कुल 322 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। एसटी प्रशासन के मुताबिक वर्धमान नगर डिपो के 5 व घाट रोड डिपो के 11 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया। जिनमें 6 चालक, 7 वाहक, 3 यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी व 1 प्रशासकीय कर्मचारी का समावेश है। दूसरी ओर निजी एजेंसियाें की मदद से नागपुर मंडल अंतर्गत कुल 72 बसें परिचालित की गईं। इनमें निजी एजेंसियों की 40 बसों का समावेश था। गणेशपेठ से 27, इमामवाड़ा से 6, घाट रोड से 20, उमरेड से 4, सावनेर से 6, वर्धमान नगर डिपो से 6 व रामटेक से 3 बसों का परिचालन किया गया। इन 72 बसों ने 184 फेरियां लगाईं। 8,146 यात्रियों ने यात्रा की।
 

Created On :   25 Jan 2022 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story