आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसे मेघ 

nagpur in clouds raining with thunderstorms
आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसे मेघ 
मौसम का कहर आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसे मेघ 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती शहर में मंगलवार की दोपहर 3.30 बजे धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। हवाएं अपने साथ जो धूल उड़ा कर ला रही थीं। उससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हवाओं के थमते ही शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश थमते ही तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम 4 बजे शहर का तापमान 13.8 दर्ज किया गया।

मंगलवार को जिले की सभी तहसिलों में कम ज्यादा मात्रा में बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान भातकुली तहसील में दर्ज किया गया। कई स्थानों पर खेतों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने की वजह से यह स्थिति निर्माण हुई है। अगले दो दिनों तक मौसम में यही स्थिति दिखाई देने वाली है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई की आकाश से बादलों के छटते ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाने की आशंका है। इस वर्ष सर्दियों के मौसम में पहली बार इस तरह की स्थिति देखी गई। बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदलकर रख दिया, जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार की रात से लेकर अब तक तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अमरावती, चिखलदारा, धारणी और नांदगांव खंडेश्वर में सबसे अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
 

Created On :   29 Dec 2021 7:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story