नागपुर का दिन का भी तापमान बढ़ा

Nagpur in day temperature also increased
नागपुर का दिन का भी तापमान बढ़ा
मौसम नागपुर का दिन का भी तापमान बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नए साल में अभी तक ठंड से राहत है और यह राहत और कुछ दिन तक जारी रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान घटने पर जहां रात ठंडी होती है, वहीं अधिकतम तापमान घटने पर दिन ठंडा होता है। फिलहाल रात के अलावा दिन का तापमान भी बढ़ने से यह राहत मिल रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम खुल गया है। इसी कारण दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद कम है, लेकिन दिन में ठंड से राहत जारी रहेगी। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे रात में ठिठुरन महसूस नहीं हो रही।

तारीख    अधिकतम    न्यूनतम 
2 जनवरी       27.4    14.2
1 जनवरी      27.0    12.5
31 दिसंबर     25.1    13.8
30 दिसंबर     23.4    14.6

Created On :   3 Jan 2022 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story