सीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाएं - गडकरी

nagpur in  Increase use of CNG - Gadkari
सीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाएं - गडकरी
सीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाएं - गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सार्वजनिक परिवहन के खर्च को कम करने के लिए सीएनजी, एलएनजी ईंधन का अधिक इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि डीजल महंगा पड़ रहा है। अब इलेक्ट्रिक या जैविक ईंधन का उपयोग समय की मांग है। यह बात  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने सार्वजनिक परिवहन में ईंधन के इस्तेमाल की अंतरराष्ट्रीय जानकारी देते हुए कही है। वे यूआईटीपी इंडिया बस सेमिनार में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डीजल से न केवल अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़ रहा है, बल्कि प्रदूषण भी बढ़ता है। सिटी बस, स्कूल बस, औद्योगिक क्षेत्र में चलने वाली बसों को सीएनजी पर चलाया जाना चाहिए। लंबी दूरी के वाहनों को एलएनजी पर चलाया जाए। 

बस पोर्ट के रूप में विकास हो
गडकरी ने कहा कि देश में सार्वजनिक परिवहन के लिए लंदन मॉडल का इस्तेमाल जरूरी है। लंदन में बस आॅपरेटर निवेश करता है। आॅपरेटर को स्थानीय प्रशासन व सरकार की अनुमति मिलती है। मुंबई में सार्वजनिक परिवहन के लिए डीजल बस को 150 रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च पड़ता है। इथेनाल से चलनेवाली बस को 78 रुपए व इलेक्ट्रिक पर चलने वाली बस को 50 रुपए प्रति किलोमीटर ईंधन खर्च लगता है। बस स्टैंड को कंपनियों के सहयोग से बस पोर्ट के तौर पर विकसित किया जाना चाहिए। 

Created On :   25 Aug 2020 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story