पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में पुलिस जवान घायल

nagpur in Police personnel injured in Police-Naxal encounter
पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में पुलिस जवान घायल
नागपुर पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में पुलिस जवान घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर । गड़चिरोली जिले के भामरागड़ तहसील के धोडराज पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत नेलगुंड़ा जंगल परिसर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में एक पुलिस जवान घायल हो गया। मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। घायल जवान का नाम राकेश उपाध्ये है। घायल जवान को उपचार के लिए नागपुर के आरेंज सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गड़चिरोली ब्यूरो के अनुसार धोडराज जंगल परिसर में सी-60 पुलिस जवान सुबह नक्सल विरोधी मुहिम चला रहे थे। इसी समय जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सी-60 के जवानों पर गोलियां चलाईं। प्रत्युत्तर में पुलिस ने भी नक्सलियों पर गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ में सी-60 जवान राकेश उपाध्ये घायल हुआ। घायल जवान को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर की मदद से नागपुर लाया गया। 


 

Created On :   4 May 2022 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story