नागपुर : 4.2 डिग्री पारा चढ़ा, दिन में सताने लगी उमस 

नागपुर :  4.2 डिग्री पारा चढ़ा, दिन में सताने लगी उमस 
मौसम नागपुर : 4.2 डिग्री पारा चढ़ा, दिन में सताने लगी उमस 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में बारिश का दौर थमने से पारा फिर एक बार चढ़ने लगा है। इस कारण दिन में उमस व गर्मी का एहसास हाे रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। अगले कुछ दिनों तक जिले में मध्यम या भारी बारिश की संभावना नहीं होने से तापमान इसी तरह बने रहने की उम्मीद है। सोमवार काे अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बूंदाबांदी संभव
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान चढ़ा हुआ रहेगा। बारिश पर ब्रेक लगने से तापमान में उछाल आया है। तापमान बढ़ने से फिर एक बार दिन में उमस व गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि रात को गुलाबी ठंडी का एहसास हो रहा है। नागपुर समेत विदर्भ में मध्यम या भारी बारिश की संभावना नहीं है। पूरे िवदर्भ का पारा फिलहाल चढ़ा हुआ है। मंगलवार को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिलेगी। गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 

Created On :   27 Sep 2022 6:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story