नागपुर पुलिस ने मोनालिसा को पहनाया ‘मास्क’

Nagpur Police made Monalisa wear a mask
नागपुर पुलिस ने मोनालिसा को पहनाया ‘मास्क’
नागपुर पुलिस ने मोनालिसा को पहनाया ‘मास्क’

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा बरकरार है। लोगों ने दूसरी लहर से सबक नहीं लिया और बाजार खुलते ही लापरवाही शुरू कर दी। भीड़ में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। नागपुर पुलिस ने एक अच्छा संदेश देने के लिए दुनिया में ख्यात मोनालिसा की मशहूर पेंटिंग को मास्क लगाकर ट्वीट किया। यह ट्वीट खासा सराहा गया। पोस्ट में अब मोनालिसा भी मास्क पहने और सैनिटाइजर ले जाते हुए देखी जा रही है। ‘मास्क लिसा" शीर्षक वाली पहली तस्वीर में मोनालिसा को सहजता से मास्क पहने हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरी तस्वीर ‘सैनिटाइजर लिसा" में ऐतिहासिक फिगर को दस्ताने पहने और सैनिटाइजर की एक बोतल पकड़े हुए देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में मोनालिसा को टीका लगवाते हुए दिखाया गया है।

 

Created On :   10 July 2021 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story