नागपुर : लुटेरों ने शिक्षक को चाकू से जख्मी कर 3.26 लाख लूटे

Nagpur: robbers injured teacher with knife and looted 3.26 lakh
नागपुर : लुटेरों ने शिक्षक को चाकू से जख्मी कर 3.26 लाख लूटे
नागपुर : लुटेरों ने शिक्षक को चाकू से जख्मी कर 3.26 लाख लूटे

डिजिटल डेस्क, नागपुर । लुटेरों ने एक शिक्षक को चाकू से जख्मी कर उसके सोने के आभूषण सहित करीब 3 लाख 26 हजार 500 रुपए का माल लूट लिया और फरार हो गए। लुटेरे शिक्षिक के परिचित व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भी ले गए। पीड़ित शिक्षक का नाम संजय तिवारी है। शिक्षक से उसके परिचित अक्षय नवसारे ने 200 रुपए मांगे थे। यह रकम देने संजय म्हालगी नगर गया था और वहां से अक्षय के कहने पर उसके साथ जबलपुर-हैदराबाद हाइवे पर गया था। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि, कहीं इस घटना में अक्षय का हाथ तो नहीं है। घटना शनिवार को हुड़केश्वर क्षेत्र में हुई।  पुलिस के अनुसार संजय तिवारी (50), साईं नगर, हुड़केश्वर निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संजय ने पुलिस को बताया कि, उसे और उसके परिचित अक्षय नवसारे, अमर नगर निवासी को शनिवार शाम करीब 7.30 से 8 बजे के बीच तीन लुटेरों ने लूट लिया। इस दौरान उसे चाकू से हमला कर जख्मी  किया गया। 

लघुशंका के लिए रुके थे
संजय एक्टिवा (एम.एच.-49-बी.जी.-7488) से म्हालगी नगर चौक पेट्रोल पंप के पास गया था। वहां से अक्षय के कहने पर उसके साथ हुड़केश्वर रोड से होते हुए दोनों जबलपुर-हैदराबाद हाईवे आउटर रिंग रोड पर गए थे। अक्षय एक्टिवा काफी तेज चला रहा था। लघुशंका के लिए जबलपुर-हैदराबाद हाइवे पर हिरवकर ले-आउट में  रूके। वहां लघुशंका कर रहे थे। इस दौरान 20 से 30 वर्ष की आयु  के तीन लुटेरों में से एक ने अक्षय को पत्थर मारा। अक्षय से भागने लगा। लुटेरों ने मेरे साथ  अक्षय कोे भी पकड़ लिया। 

आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका
लुटेरों ने मिर्ची पाउडर झोंककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। पश्चात आरोपियों ने मेरे गले से सोने की चेन, सोने की गठाई की रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, सोने व हीरे जड़ित अंगूठी और अक्षय का मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायत पर उप-निरीक्षक चंद्रकांत पाचोड़ ने लुटेरों के खिलाफ धारा 394, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।

Created On :   26 April 2021 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story