सेक्स रैकेट पर छापा, कोलकाता की नाबालिग लड़की को छुड़ाया, महिला दलाल सहित तीन गिरफ्तार

Nagpur : sex racket exposed by the police in the Zaripatka area
सेक्स रैकेट पर छापा, कोलकाता की नाबालिग लड़की को छुड़ाया, महिला दलाल सहित तीन गिरफ्तार
सेक्स रैकेट पर छापा, कोलकाता की नाबालिग लड़की को छुड़ाया, महिला दलाल सहित तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जरीपटका क्षेत्र में एक और सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इसके पहले मायानगर, हुडको कॉलोनी व मिसाल ले-आउट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो चुका है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में देह व्यापार के अड्डों की भरमार है, जो काफी दिनों से संचालित हो रहे हैं। जरीपटका पुलिस को इनके बारे में भनक तक नहीं लग पा रही है। जरीपटका थानांतर्गत बाबादीपसिंह नगर में एक मकान में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। इस अड्डे से कोलकाता की 16 वर्ष की एक लड़की को पुलिस ने मुक्त कराया। यह हाइप्राेफाइल देह व्यवसाय का अड्डा था।  इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 महिला आैर एक दलाल को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की चंगुल से छुड़ाई गई किशोरी को पुलिस ने महिला सुधारगृह  भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में  रिया उर्फ वर्षा देवीदास लालवाणी अाहूजा नगर, जरीपटका, रेखा रामदास चव्हाण बाबा दीपसिंह नगर, जरीपटका आैर उमेश दामोदर आसोलकर ( 40), साई नगर, कलमना निवासी है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जरीपटका क्षेत्र में काफी दिनों से बाबादीपसिंह नगर में देह व्यवसाय अड्डा शुरू था। इस अड्डे की संचालिका रिया लालवानी बड़ी दलाल है। इस महिला दलाल के राज्य के देह व्यापार में लिप्त बड़े-बड़े दलालों से संबंध हैं। यह गिरोह कम उम्र की लड़कियों से देह व्यवसाय कराता है। इसके लिए नागपुर में शौकीन लोग महिला दलाल रिया लालवानी से संपर्क करते थे। पीड़ित 16 वर्षीय लड़की मूलत: कोलकाता की है। उसे 13 वर्ष की उम्र में देह व्यवसाय की दलदल में झोंक दिया गया। वह इन आरोपियों के संपर्क में दो दिन पहले आई। इसे दिल्ली से विमान के माध्यम से नागपुर में बुलाया गया। आने के बाद उसे नागपुर-कामठी रोड पर एक आलीशान मकान में रखा गया। इस जगह पर तीन युवतियों को रखा गया था। क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त हर्ष पोद्‌दार को बाबादीपसिंह नगर में रेखा चव्हाण नामक महिला के मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे के बारे में पता चला तब उन्होंने अपने विशेष दस्ते के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक ओम सोनटक्‍के को इस देह व्यापार अड्डे का पर्दाफाश करने का आदेश दिया। 

500 रुपए किराया  लेकर दिया कमरा
सोनटक्के ने जरीपटका के बाबादीपसिंह नगर निवासी रेखा चव्हाण के घर के पास जाल बिछाया। पुलिस ने अपना एक पंटर (नकली ग्राहक) महिला दलाल रिया लालवानी के पास भेजा। पंटर ने रिया से मिलने के बाद कम उम्र की लड़की की मांग की। रिया ने उससे कहा कि 16 साल की लड़की है, लेकिन उसके लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। पंटर ने सौदा तय किया। उसके बाद रिया ने उमेश आसोलकर के पास किशोरी को भेज दिया। वह किशोरी और पंटर को लेकर रेखा के घर पर गया। उमेश ने रेखा के घर पर ग्राहक को ले गया। उसने दोनों के लिए कमरे का इंतजाम कर दिया। रेखा ने 500 रुपए किराया लेकर पंटर और किशोरी को कमरा दे दिया। पंटर ने मौका पाकर पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा। पुलिस ने आरोपी उमेश आसोलकर, वर्षा उर्फ रिया लालवानी और रेखा चव्हाण को धरदबोचा। तीनों आरोपियों के कब्जे से किशोरी को छुड़ाकर महिला सुधारगृह में भेज दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

ब्यूटी पार्लर के नाम पर करती थी देह व्यापार
रिया लालवानी काफी समय से देह व्यापार चला रही है। इसके पहले वह ब्यूटी पार्लर में शौकीनों के लिए कम उम्र की लड़कियों को उपलब्ध कराती थी।  ब्यूटी पार्लर होने के कारण कोई उस पर शक भी नहीं करता था। इसके ब्यूटी पार्लर के अंदर देह व्यवसाय शुरू होने की गुप्त सूचना अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त संभाजी कदम को पता चली, तब उन्होंने कार्रवाई की। 
 

Created On :   29 Nov 2018 6:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story