नागपुर : धम्म चक्र प्रवर्तन दिन पर विशेष गाड़ियां

Nagpur : Special trains on Dhamma Chakra Pravartan day
नागपुर : धम्म चक्र प्रवर्तन दिन पर विशेष गाड़ियां
सुविधा नागपुर : धम्म चक्र प्रवर्तन दिन पर विशेष गाड़ियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर में धम्म चक्र प्रवर्तन दिन पर रेलवे एकतरफा विशेष गाड़ियां चलाएगी। मध्य रेलवे ने मुंबई से नागपुर, नागपुर से पुणे और अजनी से मुंबई के लिए विशेष शुल्क पर यह गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।

मुंबई-नागपुर वन-वे स्पेशल : ट्रेन नंबर 01075 वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 1 नवंबर को मध्य रात्रि 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 3.32 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा में रुकेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 01017 वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 6 नवंबर को नागपुर से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 4.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। यह गाड़ी भी सेवाग्राम, वर्धा, धामनगांव, चांदुर, बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और दादर में रुकेगी। 

नागपुर-पुणे स्पेशल : ट्रेन नं. 01030 वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 5 नवंबर को नागपुर से रात 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4.35 बजे पुणे पहुंचेगी। गाड़ी सेवाग्राम, वर्धा, धमनगांव, चांदुर, बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड़, कोपरगांव, बेलापुर, अहमद नगर और दौंड में रुकेगी। इसी तरह ट्रेन नं. 01011 वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 6 नवंबर को नागपुर से रात 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह गाड़ी सेवाग्राम, वर्धा, धमनगांव, चांदुर, बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे में रुकेगी। 
 

Created On :   1 Oct 2022 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story