धुंध से घिरा नागपुर, दो दिन आरेंज व यलो अलर्ट

Nagpur surrounded by haze, orange and yellow alert for two days
धुंध से घिरा नागपुर, दो दिन आरेंज व यलो अलर्ट
मौसम के मिजाज धुंध से घिरा नागपुर, दो दिन आरेंज व यलो अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मौसम का मिजाज मंगलवार को बदलता रहा। सुबह कोहरा इतना था कि पास से गुजरते लोग तक दिख नहीं पा रहे थे। दोपहर में आसमान साफ रहा। लोग धूप का आनंद लेते रहे। शाम हाेते-होते मौसम फिर से बदल गया। आसमान में गहरे काले बादल घुमड़ आए। बिजलियां कड़कड़ाने लगीं। उसके बाद कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बरसात हुई। ओले भी गिरे। ओलावृष्टि से नरखेड़ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में खेती का नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने विदर्भ में दो दिन का आॅरंेज अलर्ट घोषित किया था। 28 व 29 दिसंबर को बरसात की संभावना जताई थी। अब बताया जा रहा है कि दो दिन तक कड़ाके की ठंडी पड़ सकती है। 

लोगों को हुई परेशानी
सुबह घना कोहरा था। सड़कों पर चलते वाहन करीब आने तक भी नहीं दिख रहे थे। सुबह की सैर पर निकले लोग कोहरे के कारण जल्द ही अपने घरों को लौटने लगे। शहर भर में कोहरा छाया हुआ था। हेडलाइट शुरू रखकर वाहन चलाना पड़ रहा था। स्थिति यह रही कि लोग सुबह के समय अपने दफ्तर या अन्य कार्य स्थल पर अन्य दिनों की तुलना में विलंब से पहुंचे। स्वेटर ऊनी कपड़ों का सहारा लिया जाता रहा, लेकिन दोपहर में राहत थी। अासमान साफ होने से मखमली सी धूप छाई थी। लोग धूप का आनंद लेते रहे। फिर शाम 5 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया।  बरसात होने लगी।

हो सकती है ओलावृष्टि
कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन आरेंज व यलो अलर्ट रहेगा। बुधवार को भी नागपुर सहित संपूर्ण विदर्भ में बरसात व ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिमोत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्क्यूलेशन के कारण विदर्भ में कम दाब का पट्टा निर्माण हुआ है। 
 

Created On :   29 Dec 2021 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story