नागपुर: पीली नदी में गिरी लड़की का शव 3 किलोमीटर दूर मिला

Nagpur: The body of a girl who fell in the Yellow River was found 3 kilometers away
नागपुर: पीली नदी में गिरी लड़की का शव 3 किलोमीटर दूर मिला
नागपुर: पीली नदी में गिरी लड़की का शव 3 किलोमीटर दूर मिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यशोधरानगर क्षेत्र के वनदेवीनगर चौक में लोहे की पुलिया से बुधवार को सुबह बड़ी बहन के साथ पैदल घर लौटते समय सलेहा मुस्कान सलीम अहमद अंसारी (12) पीली नदी में गिर गई थी। बहाव इतना तेज था कि वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे सलेहा मुस्कान का शव घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर पावनगांव में पीली नदी के किनारे मिला। उसे एक चरवाहे ने देखा। घटना की जानकारी कलमना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर यशोधरानगर पुलिस भी पहुंच गई। कलमना पुलिस ने शव की पहचान हो जाने पर मामले को यशोधरानगर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों की मानें तो सलेहा मुस्कान के पीछे से आ रहे बाइक सवार ने हॉर्न बजाया था। इससे वह घबरा गई और संतुलन खो दिया था। इसी वजह से वह नदी में गिरी थी। इस बिंदु पर भी पुलिस की जांच चल रही है।

Created On :   16 Oct 2020 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story