नागपुर में होगा एग्रोटेक केंद्र ,फल व कृषि उपज प्रक्रिया पर जोर

Nagpur to have Agrotech center, emphasis on fruit and agricultural produce process
नागपुर में होगा एग्रोटेक केंद्र ,फल व कृषि उपज प्रक्रिया पर जोर
नागपुर में होगा एग्रोटेक केंद्र ,फल व कृषि उपज प्रक्रिया पर जोर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किसानों की सहायता के लिए नागपुर में एग्रोटेक केंद्र शुरू किया जाएगा। इस केंद्र में फल व कृषि उपज प्रक्रिया की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। राज्य के ऊर्जा व जिले के पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत ने जानकारी दी। मुंबई में टाटा टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा में विविध विषयों पर उपाय योजनाओं का भी निर्णय लिया गया है। नागपुर का एग्रोटेक केंद्र उच्च तकनीक पर अाधारित रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार
डॉ. राऊत के अनुसार नागपुर के एग्रोटेक केंद्र के माध्यम से नागपुर जिले के अलावा विदर्भ के कृषि उपज पुणे, मुंबई के बाजार में भेजे व बेचे जाएंगे। केंद्र शुुरू करने के लिए नागपुर परिसर में राज्य के कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अध्ययन किया है। नागपुर जिले में कपास, संतरा, मौसंबी, धान  व सोयाबीन की फसल अधिक होती है। इन फसलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। कृषि विकास के लिए एग्रोटेक केंद्र के माध्यम से अाधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। बैठक में टाटा टेक्नोलॉजी के संचालक सुशील कुमार, हर्षवर्धन गुणे व अरुण खोबरागड़े उपस्थित थे। 
 

Created On :   19 Sep 2020 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story