- Home
- /
- नागपुर : वीएनआईटी के गार्डरूम में...
नागपुर : वीएनआईटी के गार्डरूम में तोड़फोड़
By - Anita Peddulwar |20 Oct 2020 12:30 AM GMT
नागपुर : वीएनआईटी के गार्डरूम में तोड़फोड़
डिजिटल डेस्क, नागपुर। बजाज नगर स्थित वीएनआईटी कॉलेज के सामने विविध राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने एक मंच पर आकर आंदोलन किया। आंदोलनकारियों के अनुसार, नई कंपनी नियुक्त करने के लिए संस्थान ने अपने यहां बीते 6 वर्षों से कार्यरत सुरक्षा रक्षकों को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया। संस्थान के सामने विरोध प्रदर्शन हुआ।
जय जवान जय किसान संगठन के प्रशांत पवार ने इसका नेतृत्व किया। आंदोलन के दौरान गार्डरूम में तोड़-फोड़ भी हुई। बजाज नगर पुलिस ने प्रशांत पवार और उनके समर्थकों को िहरासत में लिया। राष्ट्रीय कांग्रेस पक्ष के मंगेश कामोने, राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के राजेश माटे, आम आदमी पार्टी के देवेंद्र व अन्य का समावेश था।
Created On :   20 Oct 2020 5:45 AM GMT
Next Story