नागपुर का मौसम खुला , बारिश की झड़ी से  4 दिन में 9 डिग्री  पारा गिरा

Nagpur weather opened, rain fell by 9 degrees in 4 days
नागपुर का मौसम खुला , बारिश की झड़ी से  4 दिन में 9 डिग्री  पारा गिरा
नागपुर का मौसम खुला , बारिश की झड़ी से  4 दिन में 9 डिग्री  पारा गिरा

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  तीन दिनों तक लगी बारिश की झड़ी ने उपराजधानी में ठंडक का अहसास करा दिया है। शनिवार की दोपहर में मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले 4 दिन में अधितम पारे में 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 27 अगस्त की रात 9 बजे हल्की बारिश की शुरुआत हुई थी। बीच में करीब तीन-चार घंटे के लिए फुहारें पड़नी बंद हुईं। उसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे शुरू हुई रिमझिम देर रात तक जारी रही। शुक्रवार की शाम तक 43.4 मिलीमीटर वर्षा  दर्ज की गई है। उधर, लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। 

औसत से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम
पिछले तीन-चार दिन से कभी हल्की, कभी तेज बारिश होती रही है। इसका असर पारे पर पड़ा है। तीन दिन में पारा 9 डिग्री खिसककर 34 से 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस था। 2.6 की गिरावट के साथ शुक्रवार को पारा 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस था। 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ शुक्रवार को पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

पूर्वानुुमान : मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को नागपुर जिले में कुछ जगह बारिश की संभावना है। वहीं अगले 3 दिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
 

Created On :   29 Aug 2020 8:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story