नागपुर जिप के 60 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव

nagpur_  Report of 60 zip employees negative
नागपुर जिप के 60 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव
नागपुर जिप के 60 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिला परिषद के एक पदाधिकारी पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके जिला परिषद में नियमित उपस्थिति से अधिकारी, कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। जिला परिषद में उनके संपर्क में आए 60 अधिकारी, कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट करने पर रिपोर्ट निगेटिव आई है। पदाधिकारी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पति के संपर्क में आए उनके चाचा तथा कांद्री ग्राम के 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिप पदाधिकारी के पति कांद्री ग्राम पंचायत में पदाधिकारी हैं।

21 लोगों का हुआ आरटीपीसीआर टेस्ट
जिप पदाधिकारी के पति जिला परिषद में नियमित आते हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने से तीन दिन पहले वे जिला परिषद में आए थे। पदाधिकारी के कक्ष में अनेक लोगों से उनकी मुलाकात हुई। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर का पता चलते ही अन्य पदाधिकारियों के कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों समेत सभी विभाग प्रमुखों की जांच कराई गई। 21 लोगों की आरटीपीसीआर टेस्ट कराई गई है, जिसमें पदाधिकारी कक्ष के कर्मचारियों का समावेश है।  रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें होम अथवा संस्थागत क्वारेंटाइन किया जाएगा।  जिला परिषद की पदाधिकारी को होम क्वारेंटाइन किया गया है। 60 अधिकारी, कर्मचारियों की एंटीजन टेस्ट कराई गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सोनेगांव थाने का सिपाही पॉजिटिव, थाने के 12 कर्मचारी होम क्वारेंटाइन 
 सोनेगांव थाने का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके संपर्क में आनेवाले 12 पुलिसकर्मियों को ‘होम क्वारेंटाइन’ किया गया है। सूत्रों के अनुसार सोनेगांव थाने में कार्यरत सिपाही को सर्दी और खांसी हो गई थी। वह ड्यूटी पर तैनात था। सहयोगी कर्मचारियों ने कोरोना जांच की सलाह दी।   रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही थाने में खलबली मच गई। कोरोना संक्रमित सिपाही के साथ अन्य 12 पुलिसकर्मियों को ‘होम क्वारेंटाइन’ कर दिया गया है। थाने को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

Created On :   16 July 2020 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story