नागपुर की निचली बस्तियां पानी-पानी, तेज बारिश की चेतावनी

Nagpurs low-lying settlements water-water, warning of heavy rain
नागपुर की निचली बस्तियां पानी-पानी, तेज बारिश की चेतावनी
मौसम नागपुर की निचली बस्तियां पानी-पानी, तेज बारिश की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से झमाझम बारिश हो रही है। नागपुर समेत विदर्भ में दो दिन तक बारिश का रेड अलर्ट है। नागपुर में रविवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश रात तक चली। मौसम विभाग के अनुसार, 11 व 12 जुलाई को जिले में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।  वैसे नागपुर समेत विदर्भ में आैर चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। कई चौराहे मिनी तालाब बन गए। निचली बस्तियों में पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बाजारों में सन्नाटा नजर आया। वीकेंड की तैयारी में लगे लोगों को घर में ही रहना पड़ा। कलमना के भरतवाड़ा, गुलमोहर नगर बस्ती में बारिश का पानी जमा हाे गया। प्रशांत साहू ने बताया कि बस्ती में बारिश का पानी जमा हुआ। कच्ची सड़क होने से समस्या आैर गंभीर हो गई है।

चौराहों पर हालत खराब:   अशोक चौक, गीतांजलि चौक, मेडिकल चौक, नरेंद्रनगर पुलिया, मनीषनगर, बैद्यनाथ चौक पर बारिश का पानी जमा हो गया था। किंग्स वे रोड जलमग्न हो गया था। यहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था।  

Created On :   11 July 2022 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story