- Home
- /
- अरूण के छग के प्रभारी बनने पर...
अरूण के छग के प्रभारी बनने पर नरेन्द्र सलूजा ने कसा तंज

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ऑब्जर्वर नियुक्त किये है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी प्रमोद तिवारी को सौंपी गई है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव को हाथ से हाथ जोड़ो अिभयान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाये जाने पर प्रदेश में राजनीति प्रारंभ हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश संगठन पर विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता नरेन्द्र सलूजा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि जिस अरुण यादव को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके ख़ुद के क्षेत्र का प्रभारी नहीं बनाते हुए, उनकी जगह विधायक शेरा को प्रभारी बना दिया था, उन्हीं यादव को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी बना दिया।
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि यह भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज होगा। इसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगा। हाथ जोड़ो अभियान के तहत बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर यात्राएं होंगी। इसका मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना है। अिभयान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इसमें भाग लेंगे।
Created On :   27 Dec 2022 9:47 PM IST