नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला नामजद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बर्तन व्यापारी द्वारा किश्त देने के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार मंगरुल दस्तगीर पुलिस थाना क्षेत्र में आरोपी विकास सुदामराव तायडे यह बर्तन बेचने का व्यवसाय करता है। पीड़िता के घर में किश्तों से बर्तन लिए थे। जो हर महीने किश्त लेने घर पर जाता था। मंगलवार को पीड़िता की माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। तब आरोपी विकास तायडे यह रुपए लेने पीड़िता के घर पहुंचा। पीड़िता को अकेले देख आरोपी ने घर में छेड़छाड़ की। चिल्लापुकारा करते हुए पीड़िता घर से बाहर निकली। पश्चात घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Created On :   23 Feb 2023 3:36 PM IST












