बिहार के कुख्यात अपराधी को नागपुर पुलिस ने पकड़ा

Notorious criminal of Bihar caught by Nagpur Police
बिहार के कुख्यात अपराधी को नागपुर पुलिस ने पकड़ा
फिल्मी स्टाइल में दबोचा बिहार के कुख्यात अपराधी को नागपुर पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बिहार का कुख्यात बदमाश नागपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसने सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में भागलपुर के एसपी को यह कहकर चैलेंज किया था कि दम है तो उसे पकड़कर दिखाए।   उसे भागलपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। कुख्यात बदमाश मोहम्मद तनवीर आलम उर्फ राखा मोहम्मद मंजूर आलम (30) बिहार राज्य के भागलपुर का निवासी है। उसके खिलाफ लगभग आधा दर्जन गंभीर प्रकरण बिहार में दर्ज हैं। अपराध जगत में उसने खुद को राखा नाम से प्रसारित कर रखा था। इस नाम से वह आम लोगों में खौफ रहा था। कई अापराधिक मामलों में वह फरार था। इस बीच उसने भागलपुर के एसपी को सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्मी अंदाज में यह चैलेंज किया था कि भागलपुर का एसपी राखा को पकड़कर दिखाए, राखा वापस आ रहा है। हिसाब-किताब लेने। आई विटनेस राखा तनवीर। आरोपी का यह चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था। तनवीर को पकड़ने के लिए भागलपुर पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से तनवीर नागपुर भाग आया था। वर्ष 2017 से वह मोमिनपुरा में रह रहा था और कोट सिलने का काम कर रहा था। 

मिली थी गुप्त सूचना
नागपुर में उसने कोई अापराधिक घटना को अंजाम नहीं दिया, लेकिन इस बीच स्थानीय अपराध शाखा के यूनिट क्र-3 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से कुछ अापराधिक तत्व नागपुर में आए हुए हैं। यहां पर वह अपना नाम बदलकर कपड़े बेचने और सिलने का काम कर रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात छापामार कार्रवाई की। भागलपुर पुलिस का फरार आरोपी तनवीर पुलिस के हाथ लगा। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद भागलपुर पुलिस को तनवीर के िगरफ्तारी की सूचना दी गई। बुधवार को उसे भागलपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वरिष्ठ निरीक्षक प्रदीप रायन्नावार के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक माधुरी नेरकर, रफीक खान, ईश्वर खोरडे, अनूप तायवाडे, दीपक लोखंडे, अनिल जैन मिलिंद चौधरी, रामचंद्र कारेमारे आदि ने कार्रवाई की है।


 

Created On :   23 Sep 2021 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story