अब एसटी में महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट

Now 50 percent relaxation for women in ST
अब एसटी में महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट
नागपुर अब एसटी में महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एसटी महामंडल से सफर करना अब महिलाओं के लिए सस्ता हो गया है। सरकार के आदेशानुसार अब महिलाओं को एसटी के किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अमरावती, चंद्रपुर आदि जगह जाने के लिए 335 रुपए के बदले केवल 180 रुपए लगेंगे। इसी तरह यवतमाल के लिए अब 110 रुपए में देकर महिलाएं सफर कर सकेंगी।

नियम लागू : एसटी महामंडल की बसें हर किसी के लिए जरूरी हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह सुरक्षित हैं। हालांकि अभी तक छूट के मामले में महिलाओं को यहां कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही थी, लेकिन अब इन्हें किराये में सीधे 50 प्रतिशत की रियायत दी जा रही है। यह नियम 16 मार्च की देर रात से लागू हो गया है।

एसटी की आय पर असर : एसटी महामंडल के सूत्रों का कहना है कि इस निर्णय से एसटी बसों की आय पर असर पड़ेगा, लेकिन महिलाओं के लिए सुविधा बढ़ जाएगी। ऐसे में अब महिलाओं को नागपुर से जाने की बात करें, तो ज्यादा यवतमाल, नरखेड़, काटोल, तुलजापुर, राजूरा आदि जगहों पर जाने पर केवल 100 से 150 रुपए तक किराया देना पड़ेगा।
 

Created On :   18 March 2023 1:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story