अब बल्लारशाह तक दौड़ेगी गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर

Now Gondia-Ballarshah passenger will run till Ballarshah
अब बल्लारशाह तक दौड़ेगी गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर
कोरोना काल में बंद थी ट्रेन अब बल्लारशाह तक दौड़ेगी गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर

डिजिटल डेस्क, बल्लारपुर (चंद्रपुर) । 08801 गोंदिया -बल्लारशाह पैसेंजर अब पुनः बल्लारशाह तक चलेगी। इस आशय की जानकारी मध्य रेलवे नागपुर के अधिकारियों ने दी। दरअसल ये ट्रेन 2020 मार्च कोविड काल में बंद कर दी गई थी। अनवरत प्रयासों से इस वर्ष 28 सितंबर को पुनःप्रारंभ हो कर सिर्फ एक दिन के लिए ही बल्लारशाह तक आई। बाद में यह ट्रेन चांदाफोर्ट तक ही सीमित कर दी गई।

यात्रियों को चांदाफोर्ट  स्टेशन से ट्रेन पकड़ने व आने में भारी परेशानी हो रही थी। इसे बल्लारशाह तक लाने हेतु रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति ने लगातार प्रयास किया। इसके लिए समिति  द्वारा विधानमंडल लोकलेखा समिति   के प्रमुख व विधायक सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहिर, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे, सेंट्रल एवं साऊथ-ईस्ट-सेंट्रल रेलवे दोनों के जी.एम., डीआरएम सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। व्यापारी मंडल के प्रणेता बल्लूसेठ गिदवानी, संयोजक अर्जुनसिंह नथानी, कैलाश गुप्ता, संजय मुप्पीडवार, श्रीनिवास कंदकुरी, संजीव कुकरेजा, सलमान बेग आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 
 

Created On :   17 Nov 2021 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story