अब सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे नागपुर में तालाबों के किनारे

Now solar street lights will illuminate the banks of ponds
अब सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे नागपुर में तालाबों के किनारे
अब सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे नागपुर में तालाबों के किनारे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जल्द ही नागपुर जिले अंतर्गत 75 तालाबों के किनारे रात में रोशनी से जगमगाने वाले हैं। ऐसे में एक ओर जहां शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे वहीं दूसरी ओर इससे अवैध मछलीमार पर रोक लग सकेगी।  आनेवाले समय में नागपुर जिले का मछली उत्पादन बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। हाल ही में इन तालाबों में एक करोड़ से ज्यादा के मत्स्य बीज डाले गए हैं। जिससे यहां अवैध मछलीमार होने के संकेत प्रशासन को मिल रहे हैं। ऐसे में उपरोक्त ऑटोमेटिक सोलर लाइटें सुरक्षा के लिहाज से कारगर साबित हो सकती है।।

नागपुर जिले में इरिकेशन विभाग के कुल 75 बड़े तालाब हैं। जिसमें वेना, खिंडसी, पेंच, खेकरानाला, कान्होलीबारा, वडगांव, नांद, जाम, कोल्हार, पांढराबोडी, सायकी, सीरसीनाला आदि शामिल हैं। मत्स्य विभाग की ओर से इन तालाबों को 5 साल के लिए 25 सदस्यीय सोसाइटी को लीज पर दिया जाता है। जिसके बदले सोसाइटी द्वारा बोली के अनुसार या टेंडर के माध्यम से इन तालाबों में अगले 5 साल तक मत्स्यपालन का व्यवसाय होता है। 

नागपुर जिले के 75 बड़े तालाबों में प्रतिवर्ष मत्स्य पालन किया जाता है। बावजूद इसके नागपुर जिले में मछलियों का उत्पादन काफी कम होता है। जिसका मुख्य कारण यह है, कि तालाबों की क्षमता के अनुसार मछलियों का बीज नहीं डाला जाता है। केवल 10 प्रतिशत ही बीज इसमें डालने से उत्पादन हर साल कम होते जा रहा है। लेकिन इस बार इन तालाबों पर अच्छा मत्स्य उत्पादन मिलने के आसार हैं।  प्रशासन इन तालाबों के चारों ओर ऑटोमेटिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी कर रही है। दिनभर की धूप से चार्ज होकर रात भर ये लाइट शुरू रहेंगे। इसे शुरू बंद करने की जरूरत नहीं रहेगी। रात में तालाबों के किनारे उजाला बना रहने से मछली चोर इनसे दूर ही रहेंगे।

जल्दी सभी तालाबों पर ऑटोमेटिक सोलर लाइटें लगाई जाएगी। जिससे अवैध मछलीमारी रोकी जा सके। इसके अलावा गश्त टीम बढ़ाकर अधिकांश तालाबों में बोट दिये जाएंगे। जिससे तालाबों के बीच तक गश्त लगाई जा सके।- अशोक रा. मोवाडे, साहायक आयुक्त, मत्स्य विभाग नागपुर

Created On :   23 May 2020 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story