नागपुर यूनिवर्सिटी का अजीबोगरीब कामकाज :  3 बार हुआ मैथ्स-2 का पेपर

Odd work of Nagpur University: Maths-2 paper done 3 times
नागपुर यूनिवर्सिटी का अजीबोगरीब कामकाज :  3 बार हुआ मैथ्स-2 का पेपर
नागपुर यूनिवर्सिटी का अजीबोगरीब कामकाज :  3 बार हुआ मैथ्स-2 का पेपर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षा में लगातार हो रही गड़बड़ियों के चलते विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ी हुईं हैं। इसके पहले भी हमने बताया था कि कैसे हजारों विद्यार्थियों के परीक्षा देने के बाद भी नागपुर विवि को उनका डेटा ही नहीं मिला, इसके कारण विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा ली जा रही है। इसी कड़ी में कई विद्यार्थियों ने अपनी व्यथा बताई। इसमें से कुछ विद्यार्थियों की समस्या सुन कर विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर ही सवाल उठते हैं। 

थकाने वाली परीक्षा
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें तीन-तीन, चार-चार पेपर में अनुपस्थित बताया गया है। बीएससी अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी ने बताया कि इस बार परीक्षा में उसके कुल 6 विषय थे। इसमें स्टैटिस्टिक पेपर-1 पेपर-2, कंप्यूटर साइंस पेपर-1 पेपर-2 और कंप्यूटर साइंस पेपर-1 पेपर-2। इस विद्यार्थी को कुल 3 विषयों में अनुपस्थित बताया है। इसमें खास बात तो यह है कि मैथ्स-2 का पेपर तीन बार लिया गया। पहली बार 21 अक्टूबर को इस पेपर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते लॉग-इन नहीं हुआ। इसके बाद छात्र ने 22 अक्टूबर को मैथ्स का पेपर दिया। इसमें उसे अनुपस्थित बताया गया। सोमवार शाम 5.30 बजे तीसरी बार परीक्षा का आयोजन किया गया था। उसके अलावा उसके कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थी हैं, जिनको विश्वविद्यालय ने अनुपस्थित बता कर दोबारा परीक्षा देने के आदेश दिए हैं। इसमें कई विद्यार्थियों को चार पेपर में, कई को तीन पेपर मंे अनुपस्थित बताया गया है। 

विश्वविद्यालय ने बीएससी के पेपर इस प्रकार आयोजित किए गए कि 2 नवंबर को 6 विषय और 3 नवंबर को 6 विषय के पेपर होंगे। जिन विद्यार्थियों को अधिक पेपर में अनुपस्थित दिखाया गया है। उन्हें एक दिन में दो या तीन पेपर तक देने पड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय की इस अजीबो-गरीब परीक्षा प्रणाली के चलते विद्यार्थियों को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। 
 

Created On :   3 Nov 2020 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story