अधिकारी पाजिटिव, अब 15 अक्टूबर के बाद खुलेगा बोर व्याघ्र प्रकल्प

Official positive, now borehome project will open after October 15
अधिकारी पाजिटिव, अब 15 अक्टूबर के बाद खुलेगा बोर व्याघ्र प्रकल्प
अधिकारी पाजिटिव, अब 15 अक्टूबर के बाद खुलेगा बोर व्याघ्र प्रकल्प

डिजिटल डेस्क, वर्धा । सरकार द्वारा दिए आदेश के बाद 1 अक्टूबर से व्याघ्र प्रकल्प खोलने के निर्देश दिए गए थे किंतु वर्धा जिले के बोर व न्यू बोर व्याघ्र प्रकल्प के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कर्मचारियों को भी क्वारेंटाइन किया गया है। जिसके चलते वन्य प्रेमियों को अब एक पखवाड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 15 अक्टूबर के बाद ही बोर व्याघ्र प्रकल्प खोलने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति प्रेंच व्याघ्र प्रकल्प के विभागीय वन अधिकारी  नागपुर के डॉ. अजित साजणे ने जारी की है।

 बता दें कि, कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 7 माह से पयर्टन स्थल बंद पड़े थे। जिसके चलते सरकार ने 1 अक्टूबर से राज्य के सभी व्याघ्र प्रकल्प शुरू करने का आदेश दिया था। जिसके चलते वन्य प्रेमियों में खुशी का माहौल बन गया था। साथ ही पेंच व्याघ्र प्रकल्प नागपुर कार्यालय से  15 सिंतबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार 1 अक्टूबर को बोर व्याघ्र्रप्रकल्प खोलने की जानकारी भी दी थी। जिसके चलते बोर प्रकल्प के अधिकारी प्रकल्प को शुरू की तैयारी में जुट गए थे। ऐसे में बोरधरण के वनपरिक्षेत्र अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद  उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए कर्मचारी को भी क्वारेंटाइन किया गया है।  लगातार बारिश के चलते बोर व्याघ्र प्रकल्प के रास्ते भी खराब हो गए हैं। बरसात होने से मरम्मत करने के लिए समय नहीं मिला पाया है। ऐसे में प्रेंच  व्याघ्र प्रकल्प के विभागीय वन अधिकारी  नागपुर के डॉ. अजित साजने ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर   15 अक्टूबर के बाद ही बोर व्याघ्र प्रकल्प शुरू रखने के निर्देश दिए।

Created On :   2 Oct 2020 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story