शैक्षणिक किट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी

Online fraud in the name of educational kit
शैक्षणिक किट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी
शैक्षणिक किट के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अंतरराज्यीय स्तर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी में महिलाओं का गिरोह भी सक्रिय है। गिरोह की दो महिलाओं ने झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से ऑनलाइन नकदी निकाल ली। मानकापुर थाने में दोनों महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी महिलाओं को सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सूरज नगर निवासी चंद्रमणी बागड़े (43) नामक व्यक्ति निजी काम करता है। 1 से 2 फरवरी 2020 के बीच चंद्रमणी के मोबाइल पर ऋतुजा यादव और स्नेहल पाटील नामक दो महिलाओं  के फोन आए। उन्होंने चंद्रमणी को बताया था कि, नाम मात्र शुल्क में ई-लर्निंग शैक्षणिक किट उपलब्ध कराते हैं। 

खाते की जानकारी हासिल कर निकाली राशि
लॉकडाउन होने से चंद्रमणी ने यह किट बच्चों के लिए उपयोगी समझी और 11 हजार रुपए देकर किट खरीदने के लिए तैयार हो गया। इसकी आड़ में दोनों महिलाओं ने चंद्रमणी से उसके बैंक खाते की गोपनीय हासिल कर ली और खाते से 23 हजार 575 रुपए निकाल लिए। चंद्रमणी को कोई किट प्राप्त नहीं हुई। फोन करने पर दोनों महिलाओं ने अपने फोन बंद कर दिए। चंद्रमणी को ठगे जाने का एहसास होने पर उन्होंने  मामले की शिकायत की। जांच के दौरान घटना की पुष्टि होने से रविवार को आरोपी महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। 

महिलाएं दिल्ली-मुंबई की
साइबर सेल को इसकी जांच सौंपी गई। पता चला है कि, आरोपी महिलाएं दिल्ली और मुंबई की हैं। जो बैठे-बैठे अंतराज्यीय स्तर पर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं। उप-निरीक्षक सहारे मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। 

Created On :   25 May 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story