अब धान कटाई का दिखेगा ऑनलाइन लोकेशन, फर्जीवाड़ा पर लगेगी लगाम

Online location will be seen for paddy harvesting, fraud will be controlled
अब धान कटाई का दिखेगा ऑनलाइन लोकेशन, फर्जीवाड़ा पर लगेगी लगाम
अब धान कटाई का दिखेगा ऑनलाइन लोकेशन, फर्जीवाड़ा पर लगेगी लगाम

डिजिटल डेस्क, गोंदिया । जिले के कृषि विभाग ने धान उत्पादकता का   जिले के कृषि विभाग ने धान उत्पादकता का अचूक अनुमान लगाने एवं झूठे फसल कटाई प्रयोगों पर अंकुश लगाने के लिए एक कदम आधुनिकता की ओर बढ़ाया है। क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट (सीसीई) मोबाइल एप के माध्यम से जिले के41 राजस्व मंडलों में ऑनलाइन 212  फसल कटाई प्रयोग कर जिले की धान उत्पादकता का अचूक अनुमान लगाया जाएगा। इस प्रणाली से पैसेवारी निकालने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ गई है। 

प्रतिवर्ष जिले की धान उत्पादकता (पैसेवारी) का अनुमान लगाने के लिए सभी राजस्व मंडलों में राजस्व, कृषि व जिला परिषद विभाग द्वारा संयुक्त धान कटाई प्रयोग पारंपरिक पद्धति से किए जाते हैं। यह प्रक्रिया पहले ऑफलाइन होने से पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते थे। इस प्रणाली को अब आधुनिक तकनीक से पारदर्शी करने का कार्य कृषि विभाग ने किया है।

एक क्लिक पर मिलेगा स्टेटस 
क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट (सीसीई) मोबाइल एप में प्रयोग क्षेत्र का लोकेशन दिखेगा, जिससे बोगस प्रयोग पर लगाम लगेगी। प्रति राजस्व मंडल में १२ प्रयोग इस प्रकार कुल ५१२ प्रयोग किए जा रहे हैं। अब तक २१ प्रयोग किए जा चुके हैं। १४० अधिकारियों की नियुक्ति इस आधुनिक फसल कटाई प्रयोग के लिए की गई है। जो प्रत्यक्ष खेत में  जाकर प्रयोग कर मोबाइल एप में लोकेशन सहित जानकारी प्रेषित करेंगे। कृषि आयुक्तालय को १ क्लिक पर फसल कटाई प्रयोग का स्टेटस दिखेगा। शत प्रतिशत प्रयोग इस प्रणाली से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

Created On :   20 Oct 2020 10:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story