नागपुर के पांचपावली अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Oxygen plant will be set up in Panchapavali hospital in Nagpur
नागपुर के पांचपावली अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
नागपुर के पांचपावली अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर महानगरपालिका के माध्यम से पांचपावली सूतिकागृह में कोविड मरीजों के लिए 110 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इस अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए मनपा 6 किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी देते हुए महापौर दयाशंकर तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था वाला नागपुर का यह पहला शासकीय अस्पताल होगा। 

टीकाकरण केंद्र स्थानांतरित
महापौर ने पांचपावली सूतिकागृह अस्तपाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की व्यवस्था वाला 70 बेड का अस्पताल सोमवार से जनता की सेवा के लिए शुरू होगा। इस अस्पताल का टीकाकरण केंद्र स्थानांतरित कर बेड की संख्या 110 तक करने का प्रयास शुरू है। इसके लिए शुरू किए गए टीकाकरण केंद्र को बालाभाऊ पेठ स्थित मनपा शाला की इमारत में स्थानांतरित किया जाएगा। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के मार्गदर्शन में मनपा की टीम इस काम में लगी हुई है।

स्वयंसेवी संस्था संभालेगी व्यवस्था
महापौर ने कहा कि फिलहाल नागपुर में ऑक्सीजन की कमी है, इसलिए अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। लिक्विड अॉक्सीजन को गैस में परिवर्तन कर मरीजों को दिया जाएगा। इस अस्पताल की व्यवस्था स्वयंसेवी संस्था अशरफी फाउंडेशन को दी गई है। डॉक्टर्स, फिजिशियन भी यहां उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान उपायुक्त मिलिंद मेश्राम, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपांकर भिवगडे व अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित थे। 
 

Created On :   19 April 2021 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story