7.82 लाख की चपत लगाकर पतसंस्था का संचालक फरार

डिजिटल डेस्क, वर्धा। ग्राहकों को 7 लाख 82 हजार रुपए की चपत लगाकर पतसंस्था चालक के फरार होने का मामला रामनगर पुलिस थानांतर्गत उजागर हुआ है। घटना से ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में शहर पुलिस ने ग्राहक रत्ना अरुण ठाकरे (42) की शिकायत पर पतसंस्था के प्रबंधक प्रशांत अशोक झाडे व उनकी पत्नी अर्चना झाडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रशांत व अर्चना झाडे सिंदी मेघे वर्धा नामक पतसंस्था चलाते थे। इस पतसंस्था में अनेक लोगों का फिक्स िडपॉजिट व आरडी का खाता था। धांदे ले-आउट निवासी रत्ना अरुण ठाकरे ने 44 हजार रुपए, उनकी सास कमला शंकर ठाकरे के 2 लाख रुपए फिक्स डिपॉजिट किए थे। उसी तरह सोेनाली पाटील ने 1 लाख 71 हजार रुपए, आरती तिमांडे के 55 हजार 417 रुपए, हेमा भेंडे के 49 हजार रुपए, छाया भोयर के 2 लाख 23 हजार 100 रुपए समेत कुल 7 लाख 82 हजार रुपए फिक्स डिपॉजिट किए थे। 4 सितंबर 2022 तक सब कुछ सही से चल रहा था। लेकिन 5 सितंबर 2022 को फरियादी रत्ना ठाकरे को जानकारी मिली कि पतसंस्था के प्रबंधक प्रशांत झाडे व उनकी पत्नी अर्चना दोनों पतसंस्था बंद कर लॉक लगाकर भाग गए हैं। इस दौरान सभी ग्राहकों ने इसकी जांच की। खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। धोखाधड़ी होेने की बात ध्यान में आते ही रामनगर पुलिस थाना में गुरुवार को शिकायत दर्ज करवाई गई। रामनगर पुलिस ने प्रशांत व अर्चना झाड़े के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 409, 417, 34 के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक नितनवरे कर रहे हैं।
Created On :   21 Jan 2023 5:52 PM IST