पवार का फडणवीस पर निशाना, दो मंत्री ही सरकार चला रहे हैं

Pawar targets Fadnavis, only two ministers are running the government
पवार का फडणवीस पर निशाना, दो मंत्री ही सरकार चला रहे हैं
नागपुर पवार का फडणवीस पर निशाना, दो मंत्री ही सरकार चला रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्राें की स्थिति को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कृषि नुकसान का पंचनामा भी आरंभ नहीं किया गया है। केवल दो मंत्री की सरकार चल रही है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथ लेते हुए पवार ने कहा कि मंत्रिमंडल को लेकर आप कह रहे हैं कि पहले की सरकार के मंत्रिमंडल में भी 5-7 मंत्री थे। इस तरह के जवाब का कोई मतलब नहीं है। 5-7 करने से कोई संकट दूर नहीं होगा। शुक्रवार को वर्धा जिले के दौरे पर रवाना होने के पहले पवार ने पत्रकारों से चर्चा की। 

आत्महत्या करने की स्थिति है
पवार ने कहा कि विदर्भ, मराठवाड़ा व राज्य के अन्य क्षेत्र में किसान अतिवृष्टि से व्याकुल हैं। आत्महत्या करने की स्थिति है। राज्य की गंभीर स्थिति को लेकर पूछने पर उप मुख्यमंत्री फडणवीस कहते हैं कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की सरकार के पहले मंत्रिमंडल में भी आरंभ में 5-7 मंत्री थे। उप मुख्यमंत्री के इस जवाब का कोई मतलब नहीं है। ठाकरे सरकार जब बनी, तब इस तरह का संकट नहीं था। फिलहाल अतिवृष्टि प्रभावितों का पंचनामा भी नहीं किया गया है। पंचनामा नहीं होगा, तो किसानों को सहायता कैसे की जाएगी। 

प्रत्यक्ष कार्य करने की जरूरत
पवार ने कहा कि कृषि संकट को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट की है। कुछ विषयों पर चर्चा की है। इस संकट पर सतही चर्चा करते रहने के बजाय प्रत्यक्ष कार्य करने की आवश्यकता है। पहले की सरकार के पहले मंत्रिमंडल के बारे में फडणवीस निराधार जानकारी दे रहे हैं। उस मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री स्तर के मंत्री थे। उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, जयंत पाटील, छगन भुजबल, बालासाहब थोरात व नितीन राऊत का समावेश था। सभी प्रशासनिक मामलों के जानकार थे। 
 

Created On :   30 July 2022 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story