भू-माफियाओं से परेशान लोग न्याय की आस में गृहमंत्री के दरबार में पहुंचे 

People troubled by land mafia reach the court of the Home Minister in the hope of justice
भू-माफियाओं से परेशान लोग न्याय की आस में गृहमंत्री के दरबार में पहुंचे 
भू-माफियाओं से परेशान लोग न्याय की आस में गृहमंत्री के दरबार में पहुंचे 

डिजिटल डेस्क. नागपुर। भू-माफियाओं से परेशान लोगों के लिए राज्य के पहले ‘विशेष शिकायत निवारण शिविर’ की शुरुआत नागपुर में  हुई। गृहमंत्री अनिल देशमुख सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 50 मामलों पर सुनवाई हुई। 8 प्रकरण में कार्रवाई के आदेश दिए गए। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित पुलिस जिमखाना में आयोजित गृहमंत्री अनिल देशमुख के दरबार में बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंचे। गृहमंत्री ने हाल ही में रवि भवन में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया था। इसमें 300 शिकायतें मिली थीं। ये शिकायतें भूमाफियाओं के खिलाफ थीं।

दरअसल, गृहमंत्री ने उपराजधानी में सक्रिय भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह के शिविर के आयोजन का संकेत गृहमंत्री ने दिया है। हालांकि उक्त शिविर महज खानापूर्ति साबित हुआ। इसमें बड़े-बड़े भूमाफियों को छोड़ सामान्य 8 मामलों में ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वह भी कौन है? इसका भी विभाग खुलासा करने के तैयार नहीं हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि इससे बड़े भू-माफिया बेनकाब होंगे और पिछले वर्षों की तरह उन पर कार्रवाई होगी मगर पूरी सुनवाई ही महज खानापूर्ति नजर आई।

किसी को बख्शा नहीं जाएगा
‘विशेष शिकायत निवारण शिविर’ में गुंडागीरी, भूमाफिया, अवैध व्यवसाय, डिब्बा ट्रेडिंग, महिलाओं पर अत्याचार, आर्थिक धोखाधड़ी, अतिक्रमण, अवैध तरीके से संपत्ति हथियाने जैसी शिकायतें मिली हैं। इस तरह के अधिकतर मामले शासकीय अधिकारियों और सफेदपोश अपराधियों की मदद से होता है। अगर जांच में इसका खुलासा होता है तो संबंधित अधिकारी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर, हम राज्य में सजा का दर बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। सरकारी वकीलों के काम का जायजा लिया जा रहा है। 
-अनिल देशमुख, गृहमंत्री

अपराधियों पर नकेल
गृहमंत्री के मार्गदर्शन में पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध है। अपराधियों के दिल में नागपुर पुलिस डर पैदा कर रही है। साथ ही, पीड़ितों की मदद भी की जा रही है। पड़ोसी राज्यों से आने वाले हथियारों को लेकर जल्दी ही बॉर्डर मीटिंग की जाएगी। पड़ोसी राज्य की पुलिस से बेहतर समन्वय बनाने पर भी काम किया जा रहा है।
-अमितेश कुमार, पुलिस आयुक्त

ये रहे मौजूद 
विधायक विकास ठाकरे, अपर पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, दिलीप झलके, नवीनचंद्र रेड्डी, उपायुक्त विवेक मसाड, नुरूल हुसैन, विनीता साहू, गजानन राजमाने, निलोत्पल, बसवराज तेली, अक्षय शिंदे, अतिरिक्त जिलाधिकारी श्रीकांत फडके, मुख्य अभियंता सुनील गुझलवार, सहकार विभाग के ए.बी. कडू, मुद्रांक पंजीयन विभाग के एएस उघडे , मनपा उप आयुक्त मिलिंद मेश्राम आदि।

Created On :   20 Oct 2020 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story