पिकअप वाहन पलटा, महिला की मौत, पांच गंभीर हर्रई थाना क्षेत्र के बाघदेव घाटी में हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र के बाघदेव घाटी के एक मोड़ पर तेज रफ्तार से पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में वाहन सवार लोगों को गंभीर चोट आई थी। घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। वहीं पांच की हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुरलाखापा में साप्ताहिक बाजार था। बाजार से कुछ पुरुष और महिला व्यापारी पिकअप वाहन से अमरवाड़ा के खुटियाढाना लौट रहे थे। रात लगभग ८ बजे बाघदेव घाटी पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात लोगों को चोट आई थी। इनमें से खुटियाढाना निवासी ५५ वर्षीय कल्लोबाई पति भुरेती सिरसाम की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इन्हें आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर
बाघदेव घाटी पर सोमवार रात हुए हादसे में पिकअप वाहन का चालक अरुण सिरसाम, सुरेश परतेती, सोनू धुर्वे, रोशनलाल डेहरिया, नेहा परतेती और लक्ष्मनिया उईके को चोट आई थी। लक्ष्मनिया को छोडक़र अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Created On :   22 Feb 2023 6:17 PM IST