मेन मार्केट के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, घर को बना रखा था वेश्यालय

police raid for sex racket running in hotel and house in nagpur maharashtra
मेन मार्केट के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, घर को बना रखा था वेश्यालय
मेन मार्केट के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, घर को बना रखा था वेश्यालय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के सबसे व्यस्त सीताबर्डी मेन मार्केट के एक लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट व एक घर को वेश्यालय बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओँ और युवतियों को मुक्त कराया।  बर्डी और पांचपांवली थानांतर्गत  पुलिस ने  दो देह व्यापार अड्डे पर छापा मारा। व्यापारी और रिहायशी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के तौर पर उनके कब्जे से दो युवतियां और एक महिला मुक्त कराई गई। 

पंटर का इशारा पाते ही पुलिस ने दबोचा
आरोपी सुनील रामकृष्ण वानखेड़े (53), वैशाली नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी है। अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग के दस्ते को गुप्त जानकारी मिली कि, सुनील अपने घर से ही देह व्यापार का अड्डा संचालित करता है। पुलिस ने नकली ग्राहक को सुनील के घर भेजा। सौदा पक्का होते ही नकली ग्राहक ने सादे लिबास में बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई करने का संकेत दिया। सुनील के कब्जे से दो पीड़िता के तौर पर दो युवतियां मुक्त कराई गईं। सुनील लंबे समय से अपने घर से यह अड्डा संचालित कर रहा था, लेकिन सुनील के इस काम आस आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। पांचपांवली थाने में प्रकरण दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार किया गया है। 

लॉज में मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार
बर्डी जैसे रिहायशी और व्यापारिक क्षेत्र में बर्डी पुलिस ने छापा मारा। यात्री निवास की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चलाए जाने का खुलासा हुआ है। प्रकरण दर्ज कर मां-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से नकदी,मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। आरोपी मीना महेंद्र कामडी  (55) उसका बेटा शैलेंद्र (30), दोनों पकोड़े वाली गली स्थित नूतन लॉज निवासी और ग्राहक रमेश राऊत, पारड़ी निवासी है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि, बर्डी क्षेत्र के पकोड़े वाली गली को व्यापारी क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। परिसर में इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल खरेदी-बिक्री और दुरुस्ती की कई दुकानें हैं। इसी गली में नूतन नाम से निजी यात्री निवासी (लॉज) है। इस लॉज की ऊपरी मंजिल पर संचालक मां-बेटे रहते हैं तथा निचले तल पर यात्री ठहरते हैं। यहीं से देह व्यापार का अड्डा संचालित किया जा रहा था। 

संबंधित थाने के दस्ते को गुप्त जानकारी मिली कि, संचालक मां-बेटे नूतन यात्री निवासी की आड़ में देह व्यापार संचालित करते हैं। इसे गंभीरता से लेकर उपायुक्त चिन्मय पंडित, निरीक्षक हेमंत खराबे के मार्गदर्शन में नकली ग्राहक को यात्री निवास में भेजा गया। नकली ग्राहक से संकेत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान ग्राहक रमेश भी पुलिस के हाथ लगा है। एक महिला को पीड़िता के तौर पर मुक्त भी कराया गया है।  इस बीच संचालक मां-बेटे के कब्जे से 27 हजार 800 रुपए का माल जब्त किया गया है। गत कुछ दिनों से शहर में सिलसिलेवार जारी इस तरह की कार्रवाई से शहर में देह व्यापार किस कदर फलफूल रहा है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक स्थुल, जयपाल राठोड़, अनिल काढे, चंद्रशेखर, विशाल, अश्विनी, सोनाली आदि ने हिस्सा लिया। 

Created On :   29 Sep 2018 10:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story