लॉकडाउन में पुलिस ने वसूला 23 करोड़ 36 लाख रुपये का जुर्माना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विश्वव्यापी कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लहा रखा है लेकिन बहुत से लोग इसका उलंघन करने से बाज नहीं आते। पुलिस ने लॉकडाउन ते नियमों को तोड़ने को लेकर 2 लाख 43 हजार 934 मामले दर्ज 34,017 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 23 करोड़ 36 लाख 44 हजार 394 रुपये जुर्माना वसूल किया है। इस दौरान पुलिस ने आवश्यक सेवा देने के लिए 8 लाख 3 हजार 320 पास भी जारी किया। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गृहमंत्री ने बताया कि हाथ पर क्वारेंटाईन का मुहर लगी होने के बावजूद बाहर घूमते पाए गए लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है। ऐसे 829 व्यक्तियों को फिर से क्वारंटाईन सेंटर में भेजा गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करते के आरोप में पुलिस ने 1,347 वाहन चालकों पर मामले दर्ज किए, साथ ही 96,064 वाहन जब्त भी किए गए। गृह मंत्री देशमुख ने बताया कि कोरोना के कारण अब तक 62 पुलिस कर्मी और 7 अधिकारियों सहित कुल 69 लोगों की मौत हुई है।
Created On :   29 Aug 2020 7:02 PM IST