प्राजक्ता वर्मा नागपुर की नई विभागीय आयुक्त

Prajakta Verma Nagpurs new divisional commissioner
प्राजक्ता वर्मा नागपुर की नई विभागीय आयुक्त
प्राजक्ता वर्मा नागपुर की नई विभागीय आयुक्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मराठी भाषा विभाग की सचिव प्राजक्ता लवंगारे वर्मा नागपुर की नई विभागीय आयुक्त बनी हैं। राज्य सरकार ने श्रीमती वर्मा का तबादला नागपुर में विभागीय आयुक्त पद पर किया है। देखा जाए तो नागपुर विभागीय आयुक्त पद पर पहली बार महिला अधिकारी की नियुक्ति हुई है।  

अनेक पदों पर सेवाएं 
भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2001 बैच की अधिकारी श्रीमती वर्मा ने औरंगाबाद जिले के वैजापुर में प्रांताधिकारी पद से सेवा की शुरुआत की। मराठी भाषा विभाग में सचिव बनने के पूर्व उन्होंने  अहमदनगर जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, धुले जिलाधीश, सूचना व जनसंपर्क विभाग में महासंचालक, सह बिक्रीकर आयुक्त, मुख्य सचिव कार्यालय में सहसचिव, राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त, सिडको में सह प्रबंध संचालक पद पर सेवाएं दी हैं।    

उपलब्धियां 
-सिडको में सह प्रबंध संचालक रहते हुए नई मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए दस गांवों का गांवठाण सहित पुनर्वसन करने का काम किया था। 
-धुले जिलाधीश व अहमदनगर जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहते हुए संत गाडगेबाबा अभियान, हागणदारीमुक्त अभियान में 163 गांवांे के सहयोग से केंद्र सरकार का निर्मल ग्राम पुरस्कार प्राप्त किया था। 
-औरंगाबाद जिले के वैजापुर में इनके प्रांताधिकारी कार्यकाल में महात्मा फुले जलसंधारण अभियान अंतर्गत वैजापुर पंचायत समिति को प्रथम पुरस्कार (17 लाख रुपए) मिला था। 
-श्रीमती लवंगारे वर्मा जून 2009 से मई 2011 तक सूचना व जनसंपर्क महासंचालनालय में महासंचालक रहीं। इस विभाग को तकनीक से लैस करने के लिए विविध उपक्रम चलाए थे। 


 

Created On :   23 Jun 2021 7:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story